मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में शिक्षा-रोजगार पर मंथन |

मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में शिक्षा-रोजगार पर मंथन |

हजारीबाग में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पगमिल रोड स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा का प्रसार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। राष्ट्रीय सचिव अनवर हुसैन अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। सम्मेलन में संगठन की भावी रणनीति, सामाजिक सरोकार और समुदाय से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में हजारीबाग के अलावा कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।