हजारीबाग में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने रविवार को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और वीर शहीद जयमंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुन्ना सिंह ने कहा कि शहीद जयमंगल पांडेय का साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

इसके बाद वे बेस पंचायत में आयोजित जितिया पूजा समिति के मेला महोत्सव में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जितिया पर्व हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। मुन्ना सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है, जबकि हमारी सांस्कृतिक विरासत समाज को एकजुट रखती है। दोनों विरासतों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
