हजारीबाग। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से बड़ा बाजार चौक पर स्थापित लकी ड्रॉ स्टॉल का युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अजमेरा ने कूपन खरीदकर शुरुआत की। कूपन कीमत 100 रुपये रखी गई है। प्रथम व द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय टीवी, चतुर्थ सोफा, पंचम फ्रिज, छठा वाशिंग

मशीन, सातवां आरओ प्यूरीफायर है। इसके अलावा इंडक्शन, ट्रॉली बैग व आयरन भी पुरस्कार में हैं। ड्रॉ 25 अक्टूबर 2026 को होगा। अजमेरा ने कहा, महासमिति हजारीबाग की आस्था व संस्कृति की पहचान है। सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा, राशि पूजा व्यवस्था में खर्च होगी।
