हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत में जितिया पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया गया। जितिया पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों ने सांसद का ढोल-नगाड़ों के

साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल भी झूमर की धुन पर थिरकते नजर आए। स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक झूमर प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। सांसद ने कहा कि लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत समाज की पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
