मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन हुए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वाम दलों और छात्र संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के मुताबिक करीब 700 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें AAP नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और RJD सांसद मनोज झा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली के कई इलाकों में

बैरिकेडिंग की गई और 12 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद किए गए। प्रदर्शनकारियों ने SIR के तहत मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। वहां भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों में किसी संस्थागत असहमति के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।