गांधी जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर IIT ISM धनबाद में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत आयोजित हुआ। रैली को ओवल गार्डन से दीप्ति लेडीज क्लब की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, छात्र, कर्मचारी

और क्लब से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मिशन लाइफ और स्वच्छता की शपथ ली। रैली पुलिस लाइन के पास सब्जी और फल बाजार पहुंची, जहां दुकानदारों और ग्राहकों के बीच कपड़े के थैले बांटे गए। साथ ही बाजार परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की गई। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
