लद्दाख के कारगिल जिले के जांस्कर इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जांस्कर रोड पर एक ऑल्टो कार अचानक सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार तीन लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही लद्दाख पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च और रेस्क्यू

ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल नदी और आसपास के इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रहा है। फिलहाल हादसे में लापता लोगों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
