उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार सुबह पेंट से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के तिगड़ी गोलचक्कर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक नोएडा की ओर से आ रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से बड़ी मात्रा में पेंट सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे के बाद

सड़क पर फैले पेंट को कुछ लोग बाल्टियों में भरते हुए भी नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। इसके बाद पलटे हुए ट्रक को हटवाकर सड़क को साफ कराया गया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।