UCET में पांच दिवसीय AI-ML प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न |

UCET में पांच दिवसीय AI-ML प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यानी UCET में पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की पहल पर PM-USHA के MERU परियोजना के तहत 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को AI और Machine Learning की आधुनिक तकनीकों, मॉडल, टूल्स और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी देना था। प्रशिक्षण में कुल 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें UCET के B.Tech और Bachelor in AI & ML के 40 विद्यार्थी, विभिन्न कॉलेजों के 9 विद्यार्थी और कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के 11 विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने AI और ML की तकनीकों को समझने के साथ उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर भी कार्य किया। समापन अवसर पर शिक्षकों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।