कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल की सह-प्रभारी अंबा प्रसाद ने बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही के बयान पर वीडियो जारी कर पलटवार किया है। अंबा प्रसाद ने कहा कि इरफान अंसारी उनके बड़े भाई हैं और झारखंड के लोगों के लिए उनका परिवार लंबे समय से काम करता रहा है। उन्होंने भानु प्रताप शाही से सवाल किया कि वे इरफान अंसारी से जुड़े मुद्दों पर लगातार सवाल क्यों उठाते

हैं, जबकि दूसरे राजनीतिक मामलों पर चुप रहते हैं। अंबा प्रसाद ने जयंत सिन्हा-यशवंत सिन्हा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और बिहार से जुड़े राजनीतिक बयानों का जिक्र करते हुए शाही से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी उन्हें उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर मिली है। अंबा प्रसाद ने बीजेपी और महागठबंधन की कार्यशैली को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
