आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य करीब 11 महीने बाद सिंगापुर से पटना लौटी हैं। उन्हें रिसीव करने के लिए खुद लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर रोहिणी ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मां राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। यह वापसी ऐसे समय हुई है, जब पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद

रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, पटना पहुंचने के बाद रोहिणी ने साफ कहा कि वह अपने पिता के बुलावे पर माता-पिता से मिलने आई हैं और उनकी यात्रा को राजनीतिक रंग न दिया जाए। फिलहाल उनकी वापसी के बाद लालू परिवार में रिश्तों को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।