रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सेंट आइजैक स्क्वायर स्थित 19वीं सदी की ऐतिहासिक मिलर मेंशन में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते इमारत के सभी मंजिलों तक फैल गई और करीब 2 हजार वर्ग मीटर का हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय और अभियोजक कार्यालय की ओर से फायर-टेक्निकल जांच कराई जा रही है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।
