गांधी जयंती के मौके पर देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। नई दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली के

उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्रमदान किया, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया।
