देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अब कम हो गई हैं, लेकिन दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, जबकि केरल में बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार

अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं 2 से 7 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रह सकती है। केरल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।