रांची के मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय 29वें जेसीआई एक्सपो 2026 का भव्य आगाज हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। यह एक्सपो 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जेसीआई एक्सपो के जरिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराया गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शहरवासियों के लिए अलग-

अलग तरह की गतिविधियां और प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी मैदान पहुंचकर 29वें संस्करण के जेसीआई एक्सपो 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। आयोजन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। 1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में लोगों के लिए व्यापार, उत्पादों और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां देखने को मिलेंगी।