बिहार के मोतिहारी में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। छतौनी थाना क्षेत्र में NH-28A पर चांदी माई स्थान के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो और बाइक समेत कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में ट्रक चालक आफताब आलम की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना के

बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।