हजारीबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त हेमंत सती ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने सबसे पहले समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद

कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता को नमन किया। वहीं, इंद्रपुरी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान उपायुक्त ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता का संदेश, जबकि शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
