बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के चुनाव में सियासी हलचल तेज हो गई है। JDU विधायक अनंत सिंह खुलकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नजर आए। अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह उनके साथ पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर जीत का दावा किया। खास बात यह है कि पटना स्नातक सीट से JDU ने नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह

का समर्थन किया है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आती रही है। अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने और अनुज सिंह का समर्थन करने की बात कह चुके हैं। वहीं, नामांकन कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की भी चर्चा है। इस पूरे घटनाक्रम ने पटना स्नातक MLC चुनाव को और चर्चित बना दिया है।