झारखंड में 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की रांची टीम ने जमशेदपुर और कोलकाता में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जमशेदपुर में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके अकाउंटेंट से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई। टीम ने कारोबारी दस्तावेज, GST रिकॉर्ड, वित्तीय कागजात और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई के

बाद ED ने ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया। दोनों को मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद टीम उन्हें रांची ले गई। मामला कथित फर्जी कंपनियों और बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस के जरिए ITC हासिल करने से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में 135 फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 734 करोड़ रुपये के ITC का उल्लेख सामने आया है।