वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। डीजल के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और सेस को 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया

है। वहीं, ATF पर टैक्स 15 रुपये से घटाकर 10.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी डीजल पर 4 रुपये और ATF पर 4.5 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 50 पैसे प्रति लीटर पर ही बरकरार रखा गया है। सरकार के मुताबिक, घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
