समस्तीपुर में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, पानी का बवंडर देख ठिठके लोग |

समस्तीपुर में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, पानी का बवंडर देख ठिठके लोग |

बिहार के समस्तीपुर में बारिश के बीच प्रकृति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 26 सितंबर को पानी की सतह से आसमान तक उठता हुआ एक लंबा और घूमता हुआ स्तंभ दिखाई दिया। दूर से ऐसा लगा मानो पानी का बवंडर जमीन से आसमान तक पहुंच रहा हो। तेज हवा, बारिश और काले बादलों के बीच बने इस अद्भुत दृश्य को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

खास बात यह है कि मौसम विभाग, पटना यानी IMD Patna ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और इसे Waterspout यानी जल बवंडर बताया। मौसम विज्ञान के मुताबिक, वॉटरस्पाउट पानी की सतह के ऊपर बनने वाला तेजी से घूमता हुआ हवा का स्तंभ होता है, जो अक्सर कीप या हाथी की सूंड जैसी आकृति में दिखाई देता है। समस्तीपुर में दिखा यह नजारा कुछ ही देर में लोगों के बीच कौतूहल का कारण बन गया।