दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के पास मछलियों से भरा DCM अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि Web City के पास चलते वाहन का टायर अचानक फट गया। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और मछलियों से लदा DCM सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद वाहन में भरी जिंदा मछलियां सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और संबंधित टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।
