हैदराबाद एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24.5 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। DRI अधिकारियों ने दोहा से हैदराबाद पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास से करीब 4.9 किलोग्राम कोकीन बरामद की। जांच के दौरान सामने आया कि ड्रग्स को 207 कैप्सूल में पैक कर सात Lindt Lindor चॉकलेट ट्यूबों के अंदर छिपाया गया था।

बरामद कोकीन को जब्त कर यात्री को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।
