साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग का एक और नजारा मैसूर में देखने को मिला। रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए सेट के बाहर पहुंच गए। लेकिन फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब रजनीकांत किसी लग्जरी कार के बजाय ऑटो

रिक्शा से शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे। जैसे ही ऑटो रुका, फैंस ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। रजनीकांत ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। सुरक्षा के बीच वह कुछ देर बाद फैंस से मिलने के लिए बाहर भी आए। इस दौरान वह मैरून शर्ट और पारंपरिक वेश्टी में नजर आए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
