टेकऑफ के लिए रनवे पर दौड़ रहे American Airlines के विमान में अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले उसका एक टायर फट गया और ब्रेक में आग लग गई। इसके बाद विमान को डेनवर एयरपोर्ट के रनवे पर ही रोक दिया गया। स्थिति को देखते हुए विमान के इमरजेंसी स्लाइड खोल दिए गए और सभी 173 यात्रियों को स्लाइड के जरिए

सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद रनवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल विमान में टायर फटने और ब्रेक में आग लगने की वजह की जांच की जा रही है