हैदराबाद के गोकुल प्राइड OYO होटल से एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 34 वर्षीय बेगारी शिरीषा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिरीषा होटल के एक कमरे में मृत मिलीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय उनका बॉयफ्रेंड औसलापल्ली श्रीनिवास भी उनके साथ मौजूद था। पुलिस के अनुसार,

महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद श्रीनिवास मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस होटल में लगे CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।
