हजारीबाग। तीन वर्षों से जर्जर गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के स्थान पर नए पुल निर्माण का शिलान्यास 30 सितंबर को हुआ। पुल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में हुए आंदोलन और सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 1980-82 में बने इस पुल से मांडू-बड़कागांव, हजारीबाग-रामगढ़ जिलों का संपर्क जुड़ता है। सीसीएल अरगड्डा

क्षेत्र के सीएसआर मद से झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माण होगा। शिलान्यास समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक निर्मल महतो, विधायक रोशनलाल चौधरी, सीसीएल अधिकारी व हजारों लोग उपस्थित रहे।
