लगातार जारी गिरावट और बिकवाली के दबाव के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में नजर आए। सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 172 अंक चढ़कर 72,701 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 8 अंकों की बढ़त के साथ 22,724 के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार

को IT, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में हुई खरीदारी से सहारा मिला। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1.28 फीसदी और PSU बैंक इंडेक्स में 1.29 फीसदी की तेजी रही। टेक महिंद्रा, TCS और HCL टेक जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक चढ़े। हालांकि फार्मा सेक्टर दबाव में रहा। मैक्स हेल्थ, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ. रेड्डीज जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
