अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई की तारीफ करते हुए उन्हें ‘मॉन्स्टर’ कह दिया। व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी लीडर्स की एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग के दौरान ट्रंप ने पिचाई को बोलने के लिए बुलाया, लेकिन उनके जवाब देने से पहले ही उनकी तरफ देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ये आदमी एक मॉन्स्टर है और इन्हें कोई जानता भी नहीं। ट्रंप ने कहा

कि मॉन्स्टर होना और इन सब चीजों से दूर रहना कितनी शानदार जिंदगी है। इसके बाद ट्रंप ने पिचाई के नाम का जिक्र करते हुए कहा- ‘आपको बस इतना जानना है- सुंदर! उनका नाम सुंदर है।’ ट्रंप की टिप्पणी पर सुंदर पिचाई ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया और कहा कि उम्मीद है कि यह ‘मैं एक मॉन्स्टर हूं’ वाली बात से बेहतर टैगलाइन होगी। इस बैठक में OpenAI, Amazon, Nvidia, Meta, Microsoft और अन्य बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद थे।
