लक्षद्वीप के पास समुद्र में भारतीय एजेंसियों ने ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की है। गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में एक संदिग्ध ईरानी नाव से करीब 526 किलो ड्रग्स बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। बरामद ड्रग्स में हेरोइन और मेथामफेटामाइन

होने की बात सामने आई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। एजेंसियों के मुताबिक, इस ड्रग्स को तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर समुद्र और हवा से निगरानी के बाद 25 सितंबर को संदिग्ध नाव को रोका गया। नाव, पांचों आरोपियों और जब्त ड्रग्स को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है, जहां कई एजेंसियां संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।
