पटना के फुलवारी शरीफ स्थित नया टोला उच्च विद्यालय में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका से संवाद किया तथा केंद्र में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के

दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम के जरिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण का संदेश दिया गया। सेविका, सहायिका और आशा दीदी को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘सुपोषित बचपन की रसोई’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों और अभिभावकों से संवाद भी किया गया।