दुर्गा पूजा से पहले हल्दिया और नंदीग्राम के बीच यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक वाटर वेसल सेवा शुरू की गई है। आधुनिक और पूरी तरह वातानुकूलित इलेक्ट्रिक नावें हल्दी नदी के रास्ते हल्दिया के औद्योगिक क्षेत्र को नंदीग्राम से जोड़ेंगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हल्दिया से पहली सेवा सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर करीब 4 बजकर 45 मिनट पर नंदीग्राम पहुंचेगी। वहीं,

आखिरी सेवा रात 11 बजे हल्दिया से चलेगी और करीब 11 बजकर 10 मिनट पर नंदीग्राम पहुंचेगी। यात्री किराया 10 रुपये रखा गया है, जबकि साइकिल के लिए 5 रुपये और दोपहिया वाहन के लिए 25 रुपये शुल्क होगा। इलेक्ट्रिक वेसल से प्रदूषण रहित नदी परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। सेवा का समय बढ़ने से फैक्ट्री कर्मचारियों, छात्रों, कारोबारियों और देर रात सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
