महाराष्ट्र के पुणे में लक्ष्मी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में अचानक आग लग गई। आग इमारत की छठी मंजिल पर बने बैंक के दफ्तर में लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।