चितरपुर,सांडी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में डीएमएफटी मद से अतिरिक्त सात कमरों के निर्माण कार्य का सांसद मनीष जायसवाल विधायक ममता देवी द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया।इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल नें कहा की जिले के विद्यालयों में मूलभूत व समुचित विकाश में डीएमएफटी मद का विशेष योगदान रहा है इसी का परिणाम है की इस विद्यालय में सात कमरों के निर्माण के साथ बाउंड्री भी किया जा रहा है,इंक्रोचमेंट से बचाने के लिए विद्यालय

को चिन्हित कर बाउंड्री वाल किया जाएगा।वहीं विधायक ने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलेगी तथा पठन-पाठन के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।मौके पर विधायक प्रतिनिधि,सांसद प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग,जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

