पाकुड़ में अवैध खनन, परिवहन और खनिज भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई और राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2650 करोड़ 42 लाख रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 28 सितंबर तक 1332 करोड़ 66 लाख रुपये की प्राप्ति हुई है। उपायुक्त

ने अधिकारियों को खनिज नियमों का कड़ाई से पालन कराने और वाहनों व चालानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। अमड़ापाड़ा की खराब सड़कों को दुरुस्त करने, बालू घाटों की लंबित ग्राम सभा प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और कोयला चोरी पर रोक लगाने को कहा गया। कोयला परिवहन करने वाले वाहनों को तिरपाल से ढकना अनिवार्य होगा। वहीं, एनजीटी के निर्देशों के तहत 15 अक्टूबर तक सभी निर्धारित मानक पूरे करने पर जोर दिया गया।