रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला जनता दरबार आम लोगों के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलेवासी अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कुजू, मांडू निवासी नितेश कुमार ने जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं कटने की समस्या उपायुक्त के सामने रखी। नितेश के मुताबिक, वह कई महीनों से इस समस्या को लेकर परेशान थे। जनता

दरबार में शिकायत सामने आने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद महज सात दिनों के भीतर उनकी जमीन की ऑनलाइन रसीद कट गई और समस्या का समाधान हो गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर नितेश कुमार ने उपायुक्त और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से उन्हें समय पर राहत मिली है।