पाकुड़ में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क हादसों, ब्लैक स्पॉट और यातायात नियमों के पालन की समीक्षा की गई। परिवहन विभाग के अनुसार सितंबर में 3 सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हुए। वहीं जनवरी से सितंबर 2026 तक 52 हादसों में 48 लोगों की जान गई और 56 लोग घायल हुए। उपायुक्त ने

पिछले छह महीनों में हादसे वाले सभी स्थानों का दोबारा भौतिक सत्यापन कर कारणों का पता लगाने और स्थायी सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया। अंधे मोड़ और कम दृश्यता वाले स्थानों पर सोलर ब्लिंकर, स्ट्रीट लाइट, रोड सिग्नेज और कॉनकेव मिरर लगाने को कहा गया। स्कूल बसों की जांच, सड़कों की मरम्मत और निर्माण सामग्री हटाने के साथ बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, नाबालिग ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
