दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर रखने और जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूजा के नाम पर अवैध चंदा वसूली की शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डांडिया, कलश यात्रा और अन्य आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूजा पंडालों के आसपास

पुलिस हेल्पलाइन और इमरजेंसी नंबर प्रदर्शित करने के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था करने के निर्देश हैं। प्रत्येक पंडाल के पास नजदीकी अस्पताल की जानकारी और फर्स्ट एड किट उपलब्ध रखना अनिवार्य किया गया है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल और विसर्जन घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डीजे को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने और भगदड़ रोकने के लिए भी विशेष इंतजाम करने को कहा गया है।