पाकुड़ शहर में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जांच की। जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी समेत अधिकारियों के नेतृत्व में डीसी आवास चौक, सरकारी बस स्टैंड, कोर्ट परिसर चौक, अंबेडकर चौक, हरिनडंगा बाजार, गांधी चौक, स्टेशन चौक और रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 समेत कई जगहों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से

खड़े करीब 10 से 15 टोटो जब्त किए गए। वहीं दुकानदारों और गैराज संचालकों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। दुकानों के बाहर टेबल, कुर्सी, टेंट और बांस-बली रखकर रास्ता बाधित करने वालों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने बिना नंबर प्लेट वाले टोटो और ऑटो पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोर्ट परिसर के मुख्य मार्ग पर करीब 500 मीटर के दायरे में पार्किंग पर विशेष रोक लगाई गई है।