पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर पंचायत में AIMIM की पंचायत समिति का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष मो. शमशाद आलम के निर्देश और प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई समिति में सिराजुल शेख को पंचायत अध्यक्ष, खावीर शेख को सचिव, मन्नान शेख और सादिक शेख को उपाध्यक्ष और कायनोस शेख को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सोफिकुल शेख, चंचल शेख और

नेसमुद्दिन शेख को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। नवनियुक्त अध्यक्ष सिराजुल शेख ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार की बात कही। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।