सेवा पखवाड़ा के तहत हजारीबाग के कर्ज़न ग्राउंड कैंपस में मेरा युवा भारत यानी MY Bharat की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों और युवाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के

प्रति जागरूक करना और समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर और उमेश कुमार के साथ स्वयंसेवक रूपम कुमारी, मेघा, शाहबाज़, अभिजीत, राहुल, आकाश, कविता, रविरंजन और आर्यन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।