IAS पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश से वह अपनी राजनीतिक शुरुआत करेंगी। दिव्या मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी उनकी कर्मभूमि है और वह वंचित लोगों की आवाज बनना चाहती हैं। उन्होंने अपने नए अभियान का नारा ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’ रखा है। दिव्या ने कहा कि राजनीति में बदलाव और इरादे की राजनीति की जरूरत है। उन्होंने चुनाव में

पैसे और बाहुबल के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगी, बल्कि लोगों के लिए राजनीति करेंगी। उन्होंने शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील की है। जाति और धर्म के समीकरणों पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नई राजनीति में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।