उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन फिर शुरू किया गया। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के समन्वय के लिए अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा समेत सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी हर्षिल

हेलीपैड पर मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अभियान को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।
