एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने अपने विशाल Starship रॉकेट की एक अहम परीक्षण उड़ान पूरी की। मिशन के दौरान Starship ने पहली बार 26 नए Starlink सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचाया। हालांकि, एक इंजन में शुरुआती खराबी के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन को तय समय से पहले समाप्त कर दिया गया।
Starship ने टेक्सास से उड़ान भरी और प्रशांत महासागर के ऊपर से गुजरते हुए हवाई द्वीप के उत्तर में पानी में उतरा। लैंडिंग के बाद रॉकेट पलट गया और उसमें आग लग गई।

SpaceX का लक्ष्य करीब 10 घंटे की उड़ान के दौरान पृथ्वी के चारों ओर छह चक्कर लगाने का था। इस मिशन को NASA के आगामी Artemis Moon Mission की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Starlink के नए सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के बाद NASA ने SpaceX को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। Starship को भविष्य में चंद्रमा और मंगल मिशनों के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।
