तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को नवजात बच्चों के लिए ‘थाई मामन थंगा मोदिरम’ योजना की शुरुआत की। मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 25 नवजात बच्चों को एक-एक ग्राम की 22 कैरेट सोने की अंगूठी भेंट की। यह योजना सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों के लिए लागू की गई है और इसका लाभ 22 जून 2026 या उसके बाद जन्मे बच्चों को मिलेगा।

सरकार ने योजना के पहले चरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी हैं। हर अंगूठी पर यूनिक सीरियल नंबर दर्ज है और इन्हें सुरक्षित पैकेजिंग में दिया जाएगा। योजना के लिए राज्य सरकार ने सालाना 755.83 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। पात्रता के लिए मां का तमिलनाडु की स्थायी निवासी होना और PICME तथा RCH ID का होना जरूरी है। राज्यभर में 107 केंद्रों के जरिए पहले से जन्मे पात्र बच्चों को अंगूठियां बांटी जाएंगी।

