जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश प्रस्ताव में 2000 और 2024 में पारित विधानसभा प्रस्तावों का संदर्भ दिए जाने पर BJP विधायकों ने आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि BJP जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के पक्ष में है, लेकिन प्रस्ताव में पुराने ऑटोनॉमी और विशेष दर्जे से जुड़े संदर्भों पर वह

सहमत नहीं है। इसी दौरान BJP विधायक आरएस पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को हटाने का नोटिस दिए जाने की जानकारी सदन में दी। स्पीकर ने कहा कि नियमों के तहत नोटिस पर 14 दिन बाद प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इसके बाद BJP विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ने पर BJP के विक्रम रंधावा और अरविंद गुप्ता तथा कांग्रेस के इरफान हाफिज लोन और इफ्तिखार अहमद को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाला गया।
