बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनकी मिमिक्री का वायरल वीडियो है। वीडियो में कलाकार विपुल ठाकुर, अनंत सिंह के सामने बैठकर उन्हीं की आवाज, बोलने के अंदाज और हाव-भाव की नकल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। विपुल ठाकुर उनसे सवाल किए जाने पर अनंत सिंह की ही शैली में जवाब देते हैं। उनकी मिमिक्री सुनकर वहां

मौजूद लोग हंसते और तालियां बजाते नजर आते हैं। खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद भी सामने बैठकर मिमिक्री का आनंद लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि विपुल ठाकुर अनंत सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह मिमिक्री की। 27 सितंबर से इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
