धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश |

धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश |

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में सोमवार को सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिले में नवनिर्मित खाद्यान्न गोदामों में बिजली कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में लैम्प्स और पैक्स की स्थिति की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आगामी धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा, ताकि किसानों से धान खरीद निर्धारित समय पर शुरू हो सके और उन्हें परेशानी न हो। निर्माणाधीन गोदामों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। केरेडारी के पांडु और पाताल में भूमि की समस्या का जल्द समाधान कराने को कहा गया। बैठक में सहकारी समितियों के चुनाव, अंकेक्षण और 500 एमटी क्षमता वाले गोदामों के निर्माण की भी समीक्षा की गई।