हजारीबाग: जैन समाज के लिए गौरव का क्षण है। हजारीबाग निवासी कुणाल जैन को JITO Ranchi के कार्यकाल 2026–28 की नई Head Table में चीफ सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुणाल जैन, राजकुमार जी और मंजू अजमेरा के सुपुत्र हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर हजारीबाग जैन समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि कुणाल जैन अपनी संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और सेवा भावना के जरिए JITO Ranchi की गतिविधियों को

नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग की ओर से कुणाल जैन को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। पंचायत ने कहा कि यह उपलब्धि कुणाल जैन के परिवार के साथ-साथ पूरे हजारीबाग जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। पंचायत पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
