पाकुड़: जिले में आयोजित विशेष रक्तदान शिविरों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पाकुड़ सदर अस्पताल समेत सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 18, 24 और 28 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर 18 सितंबर को 26, 24 सितंबर को 22 और 28 सितंबर को 35 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। तीनों शिविरों में कुल 83 पुलिस

पदाधिकारियों और कर्मियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और ऑपरेशन जैसी आपात स्थितियों में समय पर रक्त मिलना बेहद जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का एक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।
